उज्जैन: हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट के तहत निर्माणाधीन पेयजल टंकियों का महापौर मुकेश टटवाल ने किया निरीक्षण; धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए निर्माण एजेंसी पर ₹5 लाख की पेनल्टी लगाने के दिए निर्देश
शहर में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए हरियाखेड़ी प्रोजेक्ट के अंतर्गत 16 स्थानों पर बनाई जा रही पेयजल टंकियों का शुक्रवार को महापौर मुकेश टटवाल ने जल कार्य समिति प्रभारी प्रकाश शर्मा व अपर आयुक्त पवन कुमार सिंह के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शास्त्री नगर, वेद नगर, नानाखेड़ा-शांति पैलेस मार्ग, दशहरा मैदान और राजस्व कॉलोनी में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए सिंहस्थ-2028 से पूर्व सभी टंकियों का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्य की धीमी गति और लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए महापौर ने श्रमिकों व संसाधनों की संख्या बढ़ाने तथा संबंधित निर्माण एजेंसी पर 5 लाख रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश जारी किए।
#UjjainNews #MayorMukeshTatwal #HariyakhediProject #Simhastha2028 #UjjainMunicipalCorporation #WaterSupply #MPNews