उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर और अवंतिका द्वार क्रमांक-1 का प्रशासक प्रथम कौशिक ने किया औचक निरीक्षण; मोबाइल लॉकर, शीघ्र दर्शन काउंटर व जूता स्टैंड की क्षमता बढ़ाने के दिए निर्देश
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को सुगम और सुविधाजनक दर्शन कराने के उद्देश्य से मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने शुक्रवार को मंदिर परिसर तथा अवंतिका द्वार क्रमांक-1 का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दर्शन व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल सहित श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध मोबाइल लॉकर, शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर और निःशुल्क जूता स्टैंड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासक ने इन सुविधाओं की क्षमता बढ़ाने तथा सभी काउंटरों पर कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने के निर्देश दिए, ताकि दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
#UjjainNews #MahakaleshwarTemple #UjjainAdministration #PrathamKaushik #DevoteeFacilities #MPNews