घाटमपुर: महिला ने घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया, बेहोश युवक का पैर फ्रैक्चर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी
घाटमपुर में पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगा है। आरोप है कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से परिवार पर हमला किया गया। मारपीट में एक महिला के बेहोश होने और युवक का पैर फ्रैक्चर होने की बात सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।