पोड़ैयाहाट: ब्याहुत धर्मशाला, पोड़ैयाहाट में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया, समाज उत्थान पर ज़ोर
ब्याहुत धर्मशाला पोड़ैयाहाट में रविवार को धूम धाम से भगवान बलभद्र जयंती समारोह मनाया गया जिसमें विचारकों ने समाज के उत्थान पर बल दिया ।श्री कृष्ण के बड़े भाई भगवान बलभद्र को ब्याहुत कलवार समाज अपना प्रथम पूर्वज सह इष्ट मानकर इसकी पूजा करता है।इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए आज भगवान बलभद्र की प्रतिमा स्थापित कर शास्त्रोक्त विधि से इसकी पूजा अर्चना की गई।