कलेक्टर ने किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश के समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार, 17 अक्टूबर को बालाघाट स्थित वैनगंगा नदी के शंकर घाट पर पुल के समीप बनाए गए दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा विसर्जन के लिए की जा रही तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। विसर्जन स्थल पर ऐसी व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना की आशंका न रहे। उन्होंने विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए, ताकि रात्रि के समय प्रतिमा विसर्जन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े�