#बालाघाट
शासकीय महाविद्यालय वारासिवनी में सेवा संकल्प अभियान के तहत हैकाथन एवं इनोवेशन प्रतियोगिता आयोजित
शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में 17 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश शासन एवं भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत हैकाथन एवं इनोवेशन विषय पर कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेवा संकल्प अभियान के समापन दिवस के अवसर पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विगत एक माह से आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. रक्षा निकोसे के निर्देशन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री कृष्णा पराते सहित डॉ. सरिता कोल्हेकर, डॉ. प्रवीण कुमार पन्द्रे, डॉ. तृप्ति सोनवे, डॉ. त्रिरत्नेश गजभिये, डॉ. अनिरुद्ध सिंह काकोड़िया, श्री मोहनीश इडपाचे, नेहा मर्सकोले सहित महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वी.के. सिंह ने सभी उपस्थित अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP
24 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 17, 2026