#बालाघाट
रेत के अवैध उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, नदी तक जाने वाले मार्ग किए अवरुद्ध
किरनापुर और लांजी तहसील के ग्राम पौनी, पीपलगांव खुर्द एवं सोन नदी क्षेत्र में की गई कार्रवाई
जिले की किरनापुर एवं लांजी तहसील में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन की शिकायतों पर खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से विभाग ने नदी तक पहुंचने वाले मार्गों को अवरुद्ध किया है।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि किरनापुर एवं लांजी तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग की टीम ने संबंधित क्षेत्रों में कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान किरनापुर तहसील के ग्राम पोनी एवं पीपलगांव खुर्द तथा लांजी क्षेत्र में सोन नदी तक पहुंचने वाले मार्गों पर जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढे खोदकर रास्तों को अवरुद्ध किया गया। इसका उद्देश्य नदी तक वाहनों की आवाजाही रोकना है, ताकि रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
खनिज विभाग की इस कार्रवाई से संबंधित क्षेत्रों में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mineraldeptmp