आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधायक श्री सुदेश राय ने किया उद्घाटन
श्यामपुर विकासखंड के ग्राम जमुनिया कला एवं शेखपुरा में नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन माननीय विधायक श्री सुदेश राय जी के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री राय ने स्वास्थ्य सुविधाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक सुलभ बनाने में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। इन स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेंगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। साथ ही विकासखंड श्यामपुर से मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन मेहर, बीईई एवं संबंधित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के स्वास्थ्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
11 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026