स्वामित्व योजना के तहत पंजीयन कार्य में तेजी लाने के अपर कलेक्टर ने दिए निर्देश
अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने तहसील इछावर अंतर्गत स्वामित्व योजना के तहत हितग्राहियों के दस्तावेजों के पंजीयन कार्य की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायतवार पंजीयन की स्थिति की जानकारी लेते हुए योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा शेष पात्र हितग्राहियों के दस्तावेजों का पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
अपर कलेक्टर श्री सक्सेना ने राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी अमले को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने तथा पंजीयन कार्य में आ रही समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा सहित तहसीलदार, राजस्व अधिकारी एवं पटवारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
#SVAMITVAScheme #स्वामित्व_योजना #SvamitvaYojana #DigitalIndia #RuralDevelopment
11 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 4, 2026