अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 8 प्रकरण दर्ज
जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाकर 8 प्रकरण दर्ज किए हैं। कार्रवाई में 25 लीटर कच्ची शराब, 210 किलोग्राम महुआ लाहन, 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 21 पाव विदेशी शराब, 10 पाव देशी शराब और 9 बल्क लीटर बीयर जब्त की गई। जब्त सामग्री का बाजार मूल्य 36 हजार 270 रुपए आंका गया है।
प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर सीहोर वृत्त के ग्राम दिवड़िया और झरखेड़ा में दबिश देकर दो प्रकरण दर्ज किए गए तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं बुधनी, भैरूंदा के ग्राम खोआ, समनापुर और बकतरा में कार्रवाई कर छह प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी फरार हैं। सभी आठ प्रकरणों में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। जब्त मदिरा को सीलबंद कर कब्जे में लिया गया तथा महुआ लाहन का सेम्पल लेकर मौके पर नष्ट किया गया।
कार्रवाई में आबकारी विभाग के सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीत नायक, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुण्डल, सुश्री रिया जैन, मुख्य आरक्षक श्री ललित गीते, आबकारी आरक्षक श्री आकाश कोरी, श्री सत्यवान वर्मा, सुश्री रामसखी एवं नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore
24 views | Sehore, Madhya Pradesh | Nov 5, 2026