कायाकल्प अभियान की प्रगति का स्थलीय जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी ने अरेराज प्रखंड के विद्यालयों का किया निरीक्षण
राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में जिले में संचालित कायाकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण, श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा पदाधिकारियों की टीम के साथ अरेराज प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
इस क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा निम्नलिखित संस्थानों का निरीक्षण किया –
1.श्री सोमेश्वर +2 उच्च विद्यालय, अरेराज।
2.कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), अरेराज।
राजकीय मध्य विद्यालय, अरेराज बालक।
3.राजकीय मध्य विद्यालय, अरेराज बालिका।
4.प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), अरेराज।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में आवश्यक लघु मरम्मत (Minor Repair) एवं रंग-रोगन (Painting) से संबंधित कार्य हर हाल में 22.11.2026 तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने विद्यालयों में स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों में शौचालयों की स्थिति संतोषजनक हो, नल के माध्यम से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, अरेराज के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं के आवासन एवं सुविधाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि छात्राओं के लिए गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त बिस्तर, बेडिंग, सामान रखने हेतु रैक तथा अन्य आवश्यक आवासीय सुविधाएं सुव्यवस्थित एवं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई जाएं। छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कायाकल्प अभियान के तहत निर्धारित सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज,जिला शिक्षा पदाधिकारी,पूर्वी चंपारण, कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरेराज, सहायक अभियंता अरेराज तथा कनीय अभियंता अरेराज उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा विद्यालयों में स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department Samrat Choudhary
1 views | East Champaran, Bihar | Nov 19, 2026