मोतीझील में स्वच्छ पानी,साफ पानी पहुंचे इसकी कवायद आज शुरू हुई है।
मछुआरा आयोग के अध्यक्ष श्री ललन चौधरी, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार एवं उप महापौर डॉ.लाल बाबू प्रसाद ने आज चंचल बाबा मठ,चैलाहां पड़रिया टोला,वैतरणी एवं चोरनिया पुल एवं गौशाला पुल का निरीक्षण किया। इस क्रम में निगम पार्षद प्रतिनिधि जय सिंह,भारत यादव, गुल्लू श्रीवास्तव एवं मुखिया विनय कुमार भी उपस्थित रहे।
ज्ञातव्य है कि कुछ वर्ष पहले तक मोतीझील में साफ और स्वच्छ पानी आता था जो अब अतिक्रमण,नहर के रिसाव एवं अन्य कारणों से बंद हो गया है। आज संयुक्त निरीक्षण के क्रम में यह बात सामने आई की अतिक्रमण हटा दिया जाए,नहर की साफ सफाई कर दी जाए एवं रिसाव बंद कर दिया जाए तथा कुछ जगह नए नाला का निर्माण हो जाए तो फिर से मोतीझील में स्वच्छ पानी आना शुरू हो जाएगा।
जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा नगर आयुक्त को निर्देश दिए की गंडक नहर के अधिकारियों से बातचीत करके शीघ्र काम शुरू किया जाए। उप महापौर डॉ. लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि हम सबों को संकल्प लेना है की अपना अपना अतिक्रमण स्वयं हटाकर प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन को सहयोग करें ताकि मोतीझील में फिर से स्वच्छ और साफ पानी आ सके एवं मोतिहारी शहर का कायाकल्प हो सके।
नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार ने नहर विभाग के अधिकारियों से अविलंब बात कर काम शुरू करने की बात कही।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary
36 views | East Champaran, Bihar | Nov 19, 2026