अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण, JBS, परिवार नियोजन एवं कायाकल्प कार्यों की हुई समीक्षा
आज अरेराज अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण सहायक समाहर्ता श्री राज झा, IAS, डॉ. दिलीप कुमार, सिविल सर्जन तथा अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न योजनाओं - जननी बाल सुरक्षा योजना (JBS), परिवार नियोजन ताथ दस्तावेजों की गहन जाँच की गई। साथ ही कायाकल्प योजना के अंतर्गत हुए कार्यों का निरीक्षण कर उनका मूल्यांकन किया गया।
पदाधिकारी गण द्वारा अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण में पाई गई कमियों को चिन्हित किया गया और उन्हें तुरंत सुधारने का निर्देश दिया गया।
मुख्य निर्देशः
JBS का लंबित भुगतान आज ही पूरा करें।
परिवार नियोजन में लक्ष्य के अनुसार कार्य करें और रिकॉर्ड सही रखें।
कायाकल्प में साफ-सफाई और सुविधाओं में सुधार करें।
सभी पंजी एवं दस्तावेज अद्यतन रखें।
मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department
36 views | East Champaran, Bihar | Nov 19, 2026