जिलाधिकारी ने SDH अरेराज का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव ने आज अनुमंडलीय अस्पताल (SDH), अरेराज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने अस्पताल की डायलिसिस यूनिट, अल्ट्रासाउंड केंद्र, ओपीडी, एक्स-रे सहित अन्य चिकित्सा इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा चिकित्सा उपकरणों की स्थिति की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने, अस्पताल में साफ-सफाई बनाए रखने तथा सभी चिकित्सा सेवाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अरेराज, सिविल सर्जन तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department Samrat Choudhary
2 views | East Champaran, Bihar | Nov 19, 2026