उज्जैन: लालबाई-फूलबाई कथित अपहरण मामले में नया मोड़, युवक-युवती ने वीडियो जारी कर बताई सच्चाई
लालबाई-फूलबाई क्षेत्र से जुड़े कथित अपहरण के मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। घटना से जुड़े युवक और युवती ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपहरण की बात को पूरी तरह से नकार दिया है। सामने आए इस वीडियो में दोनों ने स्पष्ट किया है कि उन पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है और वे अपनी आपसी सहमति व मर्जी से एक साथ गए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अपहरण की थ्योरी खारिज होती नजर आ रही है, वहीं पुलिस अब इस वीडियो के आधार पर मामले की आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है।
#UjjainNews #ViralVideo #UjjainUpdates #MPPolice #CrimeNews