उज्जैन: मंगलनाथ पुल पर गणेश विसर्जन के दौरान विवाद, युवक को मारा चाकू 🔪🚨
उज्जैन के मंगलनाथ पुल पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई मामूली धक्का-मुक्की ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मंगलवार रात विसर्जन के लिए पहुंचे मयंक सुनेरिया नामक युवक का एक अन्य युवक से विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी ने मयंक की छाती के नीचे चाकू घोंप दिया। घायल मयंक को तुरंत चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मयंक ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी गणेश प्रतिमा होने के कारण विसर्जन में देर हुई थी और इसी दौरान यह अचानक घटना घटी। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
#UjjainNews #CrimeNews #GaneshVisarjan #UjjainPolice #MPCrime