उज्जैन: महाकाल मंदिर मार्ग चौड़ीकरण का कोर्ट स्टे खारिज, कल से चलेगी निगम की जेसीबी 🚧🚜
सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचने वाले प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेजी से चल रहा है। 12 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में तीन मार्गों का काम पूरा हो चुका है, जबकि महाकाल मंदिर चौराहे से मंदिर तक का 200 मीटर लंबा चौथा मार्ग तीन साल पुराने कोर्ट स्टे के कारण अटका था। अदालत से स्टे खारिज होते ही नगर निगम ने मुनादी कराकर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकानदारों के आग्रह पर प्रशासन ने सामान और दुकानें खाली करने के लिए आज तक की मोहलत दी है। वर्तमान में 12 मीटर चौड़े इस मार्ग को 24 मीटर किया जाएगा, जिसके लिए कल से जेसीबी द्वारा बड़े पैमाने पर तोड़ा-फोड़ी की कार्रवाई शुरू होगी।
#UjjainNews #MahakalCorridor #Simhastha2028 #UjjainSmartCity #mpnewsupdates