उज्जैन: गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी 'खलनायक' गिरफ्तार, भागने के प्रयास में पैर में लगी चोट 🚨🚔
उज्जैन के चर्चित गोरकर बंधुओं के दोहरे हत्याकांड में नीलगंगा थाना पुलिस ने एक और फरार आरोपी नितेश उर्फ 'खलनायक' को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घेराबंदी से बचकर भागने की कोशिश में आरोपी के पैर में गंभीर चोट आई है। बता दें कि इस मामले में पुलिस बीते 26 सितंबर को आरोपी सोनू पासी और विजय उर्फ छोटू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने भी गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
#UjjainNews #UjjainPolice #DoubleMurder #CrimeNews #MPPolice