उज्जैन: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कोठी पैलेस पर फूंका पुतला 🔥🚩
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर उज्जैन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विधायक महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी और नेता प्रतिपक्ष रवि राय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कोठी पैलेस पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।
#UjjainNews #CongressProtest #ElectionCommission #MPPolitics #UjjainUpdates