उज्जैन: शाही मस्जिद विवाद में गिरफ्तार 9 उपद्रवियों का हुआ मेडिकल, मुंह छिपाते नजर आए आरोपी 🕌🚓
उज्जैन में शाही मस्जिद के बाधक हिस्से को हटाने के दौरान पुलिस पर पथराव और उपद्रव करने के मामले में पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इस मामले में अब तक 8 एफआईआर दर्ज कर 30 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें से 20 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। बुधवार सुबह खाराकुआं थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों को जिला चिकित्सालय (चरक अस्पताल) लाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया, जिसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अस्पताल ले जाते समय सभी आरोपी अपना मुंह छिपाते नजर आए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में मस्जिद का हिस्सा हटाने का कार्य खुद मस्जिद कमेटी द्वारा पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है।
#UjjainNews #ShahiMasjid #UjjainPolice #MPNews #CrimeNews