पोड़ैयाहाट: श्री दादी श्याम मंदिर, गोड्डा में चौथे दिन भागवत कथा में वानप्रस्थ जीवन की महिमा का वर्णन किया गया
साप्ताहिक श्रीमद्भागवत पुराण कथा के चतुर्थ दिवस कथा वाचक गोविंद शरण महाराज ने वानप्रस्थ जीवन की महिमा का वर्णन करते हुए मानव जीवन के वास्तविक उद्देश्य और परमात्मा की प्राप्ति के मार्ग पर प्रकाश डाला। महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में मानव जीवन को विभिन्न आश्रमों में विभाजित किया गया है।