उदयपुर। गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अहमदाबाद हाईवे स्थित कूरियर वेयरहाउस पर कार्रवाई करते हुए प्लास्टिक की 42 बाल्टियों में छिपाकर गुजरात भेजी जा रही करीब पौने तीन लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है। थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बाल्टियां खुलवाई गईं, जिन्हें 'व्हाइटिंग चॉक पाउडर' के नाम से गुजरात के जामनगर के लिए बुक किया गया था। बाल्टियों में लकड़ी के बुरादे के बीच अलग-अलग ब्रांड के 2,386 पव्वे छिपाए गए थे। पुलिस ने पार्सल व पिकअप गाड़ी जब्त कर बुकिंग कराने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
#Udaipur
#UdaipurNews
#LiquorSmuggling
#UdaipurPolice
#RajasthanNews