उदयपुर: शहर के देबारी चौराहा स्थित हनुमान जी मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर मंदिर का दानपात्र काटकर उसमें रखी पूरी दान राशि चुरा ले गए। काफी समय से दानपात्र न खुलने के कारण वह पूरी तरह भर चुका था। सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर घटना का पता चला। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। इस वारदात से क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
#UdaipurNews #Udaipur #Debari #PratapnagarPolice #TempleTheft UdaipurPolice
Dungarpur, Dungarpur | Oct 31, 2026