करगहर: शाहमल खैरा में बच्चों के विवाद में अभिभावक ने स्कूल में घुसकर छात्र की पिटाई की, ग्रामीणों ने किया हंगामा
रोहतास जिले के करगहर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाहमल खैरा में बृहस्पतिवार को बच्चों के विवाद में एक अभिभावक के द्वारा एक बच्चे के साथ मारपीट करने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया है। इस दौरान लगभग 2 घंटे तक पठन-पाठन को बाधित कर दिया। स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते रहे।