करगहर: सज्जनडिहरा में पारिवारिक विवाद में दो पक्ष में हुई मारपीट, एक अधेड़ हुए घायल थाने में हुआ शिकायत
सज्जनडिहरा गांव में पारिवारिक विवाद में दो पक्ष में मारपीट हो गई है। इस मारपीट की घटना में सज्जनडिहरा गांव के जयप्रकाश तिवारी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के बाद उन्होंने करगहर थाने में इसके शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।