करगहर: रुपैठा पंचायत के वार्ड सदस्य की बेंगलुरु में सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करगहर प्रखंड के रुपैठा पंचायत के कुशही गांव निवासी वार्ड नंबर 5 के वार्ड सदस्य सुजीत कुमार के बेंगलुरु में सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं घटना की सूचना के बाद परिवार के लोगों में कहां कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना के बाद परिवार के लोग बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया है। बताया जाता है कि पिछले दिनों वह बेंगलुरु में एक निजी कंपनी में काम करने के लिए गए थे।