करगहर: खोडेया में आकाशीय बिजली से हुई महिला के मौत मामले में मृतक के आश्रितों को मिला मुआवजा चेक
करगहर थाना क्षेत्र के खोडेया में पिछले दिनों आकाशीय बिजली से हुई ललन सिंह के पत्नी मुन्ना देवी के मौत मामले में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह के हाथों चार लाख रुपए का मुआवजा चेक मृतक के आश्रितों को दिया गया। इस दौरान करगहर के अंचलाधिकारी अजीत कुमार समेत दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।