करगहर: जन समस्याओं को लेकर खेत मजदूर यूनियन अंचल कमेटी 26 जुलाई को प्रखंड मुख्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन, कुशही में हुआ बैठक
जन समस्याओं को लेकर 24 जुलाई 2024 को खेत मजदुर यूनियन अंचल कमेटी करगहर के द्वारा करगहर प्रखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार कुशही में भरत राम की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में जन समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन करने एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।