करगहर: मोहर्रम पर दिखा गंगा जमुनी तहजीब करगहर में पिछले 200 वर्षों से हिंदू ब्राह्मण लेते हैं ताजिया की सलामी
मुहर्रम पर्व पर करगहर में दोनों समुदाय के बीच अद्भुत परंपरा है। जहां 200 वर्षों से ताजिया की सलामी हिंदू ब्राह्मण के द्वारा दी जाती है। इस बार ताजिया की सलामी हिंदू ब्राह्मण सोनू पांडे के द्वारा ली गई। विदित हो कि 200 वर्ष पहले ब्राह्मण परिवार से संबंध रखने वाले चेत पांडे के द्वारा इस परंपरा की शुरुआत की गई थी तब से यह परंपरा चली आ रही है।