कैरो: कैरो थाना के 16वें प्रभारी रवि रंजन ने संभाला प्रभार, अपराध नियंत्रण व जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता
लोहरदगा के कैरो थाना में शनिवार को पुलिस व्यवस्था को नई दिशा देने की जिम्मेदारी रवि रंजन के हाथों में आ गई। दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने कैरो थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे कैरो थाना के 16वें थाना प्रभारी हैं। निवर्तमान थाना प्रभारी कुंदन कुमार रवानी ने विधिवत रूप से रवि रंजन को थाना का प्रभार सौंपा।