हिमाचल में बेकाबू हुआ सैलाब, घर बचाने की कोशिश का वीडियो वायरल
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बीच बाढ़ की भयावह स्थिति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। वीडियो में कुछ लोग पानी के तेज बहाव को घर में घुसने से रोकने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं।
लोगों ने घर के बाहर पानी का रास्ता रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन लगातार बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव के सामने उनका प्रयास ज्यादा देर तक काम नहीं आया। देखते ही देखते पानी घर के दरवाजे को पार कर अंदर दाखिल हो गया।
वायरल वीडियो बाढ़ की भयावहता और अचानक बढ़ते जलस्तर का अंदाजा दे रहा है। हालांकि, वीडियो कब और हिमाचल के किस स्थान का है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
#HimachalFloods #Flood2026 #HimachalPradesh #BiharNews #JehanabadNews #वीडियोवायरल #JehanabadNews #jehanabad #पालीगंज #जहानाबादलाइव #FloodNews #BiharTodayNews