टीबी मुक्त भारत अभियान की जिला पदाधिकारी ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा; स्क्रीनिंग एवं एक्स-रे जांच बढ़ाने, TPT तथा Differentiated TB Care में 100% उपलब्धि के निर्देश
जहानाबाद:
आज दिनांक 31 अगस्त, 2026 को जिला पदाधिकारी, जहानाबाद छिरिङ वाई भूटिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने टीबी के संभावित मरीजों की समय पर पहचान के लिए स्क्रीनिंग की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। विशेष रूप से Vulnerable Population पर फोकस करते हुए अधिकाधिक लोगों की स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने तथा स्क्रीनिंग से वंचित Vulnerable Population की संख्या को कम करने को कहा गया।
जिला पदाधिकारी ने टीबी की शीघ्र पहचान एवं जांच को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से X-Ray (CXR) की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि Vulnerable एवं संभावित टीबी मरीजों की समय पर जांच सुनिश्चित कर उन्हें आवश्यक उपचार से जोड़ा जाए।
इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी ने TB Preventive Treatment (TPT) तथा Differentiated TB Care की प्रगति की समीक्षा करते हुए दोनों में 100 प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित स्वास्थ्य पदाधिकारियों को दिया।
जिला पदाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि टीबी के लक्षण होने पर नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर समय पर टीबी की जांच कराएं। टीबी का समय पर पता चलने पर जांच, रोकथाम और नियमित उपचार के माध्यम से जनभागीदारी के साथ “टीबी मुक्त जहानाबाद” के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।