विशेष समकालीन अभियान में सघन वाहन जांच, संदिग्धों पर रखी गई नजर
जहानाबाद: पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के निर्देशन में 30 अगस्त की शाम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में विशेष समकालीन अभियान के तहत व्यापक सघन वाहन जांच एवं रोको-टोको अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों एवं महत्वपूर्ण मार्गों पर पुलिस टीमों ने वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों से आवश्यक कागजातों की जांच के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा संदिग्ध गतिविधियों की समय रहते पहचान करना है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल की सक्रिय मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया।