Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

MORE NEWS

मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने ‘हर घर तिरंगा’ के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

संत कबीर नगर के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बखिरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा वेणी माधव इंटर कॉलेज से शुरू होकर बखिरा शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।

तिरंगा यात्रा में मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल हुए। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा बखिरा क्षेत्र गूंज उठा। राष्ट्रभक्ति के गीतों और लहराते तिरंगे ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वह देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है।

यात्रा में आनंद शंकर पाठक, राजू भारती, मंडल अध्यक्ष अर्पित पांडे, शिवम, सरवन निषाद सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

भारत माता की जय! वंदे मातरम्!

मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने ‘हर घर तिरंगा’ के तहत निकाली भव्य तिरंगा यात्रा संत कबीर नगर के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र के बखिरा में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा वेणी माधव इंटर कॉलेज से शुरू होकर बखिरा शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा में मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी प्रमुख रूप से शामिल हुए। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा एवं स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा बखिरा क्षेत्र गूंज उठा। राष्ट्रभक्ति के गीतों और लहराते तिरंगे ने पूरे माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा में जिस तरह महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ भाग लिया, वह देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को दर्शाता है। यात्रा में आनंद शंकर पाठक, राजू भारती, मंडल अध्यक्ष अर्पित पांडे, शिवम, सरवन निषाद सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। भारत माता की जय! वंदे मातरम्!

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 12, 2026

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 12, 2026

खलीलाबाद में शान से लहराया तिरंगा, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

खलीलाबाद, संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा खलीलाबाद शहर में भव्य तिरंगा यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया।तिरंगा यात्रा मुखालिसपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा तक पहुंची, जहां राष्ट्रभक्ति के उत्साह और जोश के बीच यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते नजर आए और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, वरिष्ठ नेता राकेश मिश्र, वरिष्ठ नेता राजेश मिश्रा ‘मल्लू’, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष किरन प्रजापति, युवा नेता गौरव अग्रहरि, सभासद दिलीप निराला, पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्र, विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, सभासद बब्बन पांडेय बनियाबारी, शुभम राय, सौरभ जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष मिश्रौलिया सर्वेश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता, भाजपा नेता अमित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, शौर्य, त्याग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान के साथ देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम और देशहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।खलीलाबाद शहर में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का उत्साहपूर्ण संदेश दिया।

#Highlight #SantKabirNagar #UttarPradesh #TirangaYatra #BJP #Khaliilabad #VandeMataram #BharatMataKiJai #JaiHind #Followers

खलीलाबाद में शान से लहराया तिरंगा, भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब खलीलाबाद, संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा खलीलाबाद शहर में भव्य तिरंगा यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और भारत माता के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया।तिरंगा यात्रा मुखालिसपुर चौराहा स्थित पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर बैंक चौराहा तक पहुंची, जहां राष्ट्रभक्ति के उत्साह और जोश के बीच यात्रा का समापन हुआ। पूरे मार्ग पर तिरंगे लहराते नजर आए और कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह, वरिष्ठ नेता राकेश मिश्र, वरिष्ठ नेता राजेश मिश्रा ‘मल्लू’, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष उर्मिला त्रिपाठी, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, जिला उपाध्यक्ष किरन प्रजापति, युवा नेता गौरव अग्रहरि, सभासद दिलीप निराला, पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्र, विधायक प्रतिनिधि मुरलीधर जायसवाल, सभासद बब्बन पांडेय बनियाबारी, शुभम राय, सौरभ जायसवाल, सौरभ श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष मिश्रौलिया सर्वेश मणि त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी सूरज सिंह, पूर्व सभासद टी.एन. गुप्ता, भाजपा नेता अमित जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा। भाजपा नेताओं ने कहा कि तिरंगा देश के गौरव, शौर्य, त्याग और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने में अपना योगदान दे।भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे के सम्मान के साथ देश के अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम और देशहित के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।खलीलाबाद शहर में निकली इस भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता का उत्साहपूर्ण संदेश दिया। #Highlight #SantKabirNagar #UttarPradesh #TirangaYatra #BJP #Khaliilabad #VandeMataram #BharatMataKiJai #JaiHind #Followers

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 12, 2026

तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नित्यानंद जी के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम

खलीलाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद जी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।तिरंगा यात्रा मेनसिर चौराहे से नौरंगिया तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ जिला मंत्री उदय राजभर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रिय अनुज भूपेश सिंह, रजत सिंह, मंडल महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा, दिलीप सिंह, अंकुश पासवान, रामवृक्ष अग्रहरी, रंगीलाल चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र यादव, हनुमंत प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, राकेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, राजू प्रधान, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगे को सम्मान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था।

तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश, नित्यानंद जी के नेतृत्व में उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम खलीलाबाद। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के तामेश्वरनाथ मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि खलीलाबाद नित्यानंद जी के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की।तिरंगा यात्रा मेनसिर चौराहे से नौरंगिया तक निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रही। उनके साथ जिला मंत्री उदय राजभर, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रिय अनुज भूपेश सिंह, रजत सिंह, मंडल महामंत्री सुरेश विश्वकर्मा, दिलीप सिंह, अंकुश पासवान, रामवृक्ष अग्रहरी, रंगीलाल चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवींद्र यादव, हनुमंत प्रताप सिंह, अभिषेक यादव, राकेश सिंह, जयप्रकाश पांडेय, राजू प्रधान, सत्येंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल भारत का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना तथा युवाओं को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित करना है।ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद जी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ तिरंगे को सम्मान देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की एकजुटता और उत्साह देखते ही बन रहा था।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 12, 2026

संतकबीरनगर को ₹684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास

कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में उमड़ा विशाल जनसैलाब, तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को भव्य रूप देने का सीएम ने दिया भरोसा

संतकबीरनगर, 11 अगस्त 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीरनगर के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए ₹684 करोड़ से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की ₹361 करोड़ से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के विकास प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन भी किया।

कबीर की धरती से दिया एकता और विकास का संदेश

विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर दास जी की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार जाति-पाति और आडंबर का विरोध करते हुए समाज को समरसता और मानवता का संदेश देते हैं। उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साफ नियत, ईमानदारी और समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है तो वही जमीन और मिट्टी हमारे लिए स्वर्ग बन जाती है। विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि, परिवर्तन और प्रगति लाना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का माध्यम है।

तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को मिलेगा भव्य स्वरूप

मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉरिडोर के विकास में किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह परियोजना जनपद की आस्था के साथ-साथ पर्यटन और विकास को भी नई दिशा देगी।उन्होंने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने भविष्य में संतकबीरनगर में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर विचार करने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत जनपद को आच्छादित करने की संभावनाओं पर भी विचार करने की बात कही।

2017 से पहले के हालात का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था। आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और व्यापारी, नौजवान तथा आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम कर रही है और नौजवानों की प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर के इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप के क्षेत्र में हुए विकास का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं और नौजवानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ नागरिकों को समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

लाभार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री के आगमन और ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात से जनपदवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, लाभार्थियों तथा बड़ी संख्या में आमजन की मौजूदगी रही। #chiffon #vairal

संतकबीरनगर को ₹684 करोड़ की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में उमड़ा विशाल जनसैलाब, तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को भव्य रूप देने का सीएम ने दिया भरोसा संतकबीरनगर, 11 अगस्त 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को संतकबीरनगर के मान्यवर कांशीराम जी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। श्रावण मास की शिवरात्रि के अवसर पर उन्होंने जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास को नई गति देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने विधानसभा खलीलाबाद और मेंहदावल क्षेत्र के विकास के लिए ₹684 करोड़ से अधिक की लागत वाली 201 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की ₹361 करोड़ से अधिक की 116 परियोजनाएं तथा मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र की ₹322 करोड़ से अधिक की 85 परियोजनाएं शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के विकास प्रदर्शनी एवं स्टॉलों का अवलोकन भी किया। कबीर की धरती से दिया एकता और विकास का संदेश विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत कबीर दास जी की धरती को नमन किया। उन्होंने कहा कि संत कबीर के विचार जाति-पाति और आडंबर का विरोध करते हुए समाज को समरसता और मानवता का संदेश देते हैं। उनके विचार आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब साफ नियत, ईमानदारी और समर्पित भाव से कर्तव्यों का निर्वहन किया जाता है तो वही जमीन और मिट्टी हमारे लिए स्वर्ग बन जाती है। विकास कार्यों के माध्यम से आमजन के जीवन में समृद्धि, परिवर्तन और प्रगति लाना ही विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का माध्यम है। तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को मिलेगा भव्य स्वरूप मुख्यमंत्री ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को विकसित कर भव्य स्वरूप देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉरिडोर के विकास में किसी का अहित नहीं होने दिया जाएगा। यह परियोजना जनपद की आस्था के साथ-साथ पर्यटन और विकास को भी नई दिशा देगी।उन्होंने बाबा बैजूनाथ धाम मंदिर के जीर्णोद्धार से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने भविष्य में संतकबीरनगर में विकास प्राधिकरण बनाए जाने की योजना पर विचार करने तथा ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’ के तहत जनपद को आच्छादित करने की संभावनाओं पर भी विचार करने की बात कही। 2017 से पहले के हालात का किया जिक्र मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में भय और अराजकता का माहौल था। आज प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और व्यापारी, नौजवान तथा आम नागरिक भयमुक्त वातावरण में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ किए गए कार्यों के सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं। सरकार विकास के प्रत्येक क्षेत्र में जीरो टॉलरेंस नीति के साथ काम कर रही है और नौजवानों की प्रतिभा के साथ किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि संतकबीरनगर के इंफ्रास्ट्रक्चर, चिकित्सा, सड़क, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने प्रदेश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, सूचना प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप के क्षेत्र में हुए विकास का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गरीबों, महिलाओं और नौजवानों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान के साथ नागरिकों को समृद्ध बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। लाभार्थियों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री ने उद्योग, एनआरएलएम, कृषि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्रीमती विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, जिला प्रभारी भाजपा अजय सिंह गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में मंडलायुक्त वैभव श्रीवास्तव, पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान शिव की प्रतिमा भेंट की। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी राधा-कृष्ण की प्रतिमा स्मृति चिह्न के रूप में भेंट कर आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री के आगमन और ₹684 करोड़ से अधिक की 201 विकास परियोजनाओं की सौगात से जनपदवासियों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, लाभार्थियों तथा बड़ी संख्या में आमजन की मौजूदगी रही। #chiffon #vairal

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Aug 12, 2026

- Khalilabad News