कसरावद: 3,000 किलो महुआ लहान और 90 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त; 5 प्रकरण दर्ज
अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को कसरावद आबकारी दल ने ग्राम बड़ी वायतेल, पीपली, कालिकराय और बहादरपुरा में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब और मदिरा बनाने की सामग्री जब्त की। आबकारी विभाग के अनुसार कार्रवाई में 90 लीटर हाथभट्टी मदिरा और 3,000 किलोग्राम महुआ लहान बरामद किया गया। गुरुवार शाम 5 बजे