विश्व साक्षरता दिवस पर "साक्षरता रैली" निकालकर शपथ दिलाई
---
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 1 सितंबर से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाडे का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी क्रम में मंगलवार को खण्डवा जिले के सभी विकासखण्ड्, संकुल एवं ग्रामों की शालाओं में विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर साक्षरता रैली निकालकर साक्षरता की शपथ दिलाई गई। साथ ही साक्षरता के क्षेत्र में कार्य करने वाले अक्षर साथियों, स्वयं सेवियों एवं नवसाक्षरों का स्वागत किया गया।
जनपद शिक्षा केन्द्र खण्डवा में डीपीसी श्री पी एस सोलंकी ने ब्लॉक स्तरीय बैठक में सम्मिलित होकर साक्षरता के महत्व के बारे में बताया और उपस्थित लोकसेवकों को साक्षरता की शपथ दिलाई। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले को 2027 तक पूर्ण साक्षर करने का लक्ष्य है। इसके लिए जिले में कार्यवाही की जा हैं एवम शिक्षा विभाग सहित विभिन्न् विभाग एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के सहयोग से जिले को पूर्ण साक्षर करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of School Education, Madhya Pradesh
#khandwa
Khandwa, Madhya Pradesh | Sep 8, 2026