खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग के दल ने खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
---
खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं राजस्व विभाग के सयुंक्त दल ने गुरुवार को खंडवा शहर की दुकानों का औचक निरीक्षण कर कुल 33 नमूने लेकर जांच की कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती मयूरी डोंगरे एवं श्री राधेश्याम गोले ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के संदेहजनक नमूनें लेकर उन्हें विश्लेषण हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजने की कार्यवाही की। खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग भोपाल की चलित खाद्य प्रयोगशाला के साथ टेक्नीशियन द्वारा मौके पर ही 25 नमूने मौके पर लेकर जांच की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राधे श्याम गोले ने बताया कि गुरुवार को अग्रवाल मिष्ठान भंडार स्टेशन रोड दीपचंद अग्रवाल से मलाई बर्फी मिठाई एवं मिठाई निर्माण में प्रयुक्त मावा, अजहर हुसैन पटेल पटेल दूध डेयरी से भैंस का दूध एवं गाय का दूध, रवि वर्मा दादाजी नमकीन निर्माण स्थल शिवाजी चौक से बेसन बर्फी एवं गुजिया एवं मनोज नायदे माँ भवानी नमकीन भंडार शिवाजी चौक से शकरपारे एवं मगद के लड्डू के नमूनो को मानक परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों के तहत आगामी वैधानिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#khandwa