संयुक्त सचिव श्री श्रीवास्तव ने स्कूल, और ई-लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
---
भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं नीति आयोग के प्रतिनिधि श्री सुदीप श्रीवास्तव ने गुरुवार को आकांक्षी विकासखंड छैगांवमाखन में स्थित माध्यमिक शाला छैगांवदेवी, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चिचगोहन, शासकीय हाईस्कूल एवं माध्यमिक स्कूल चिचगोहन का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत के सीईओ श्री ऐश्वर्य वर्मा तथा अपर कलेक्टर श्री क्षितिज शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। भ्रमण के दौरान श्री श्रीवास्तव ने निर्माणाधीन ई-लाइबेरी एस.एन. कॉलेज खंडवा, बाल सुधार गृह, खंडवा, महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल खंडवा, शासकीय हाईस्कूल का निरीक्षण किया।
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP
Department of Information Technology, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#khandwa