दिन में भी जल रही स्ट्रीट लाइटें, सरकारी बिजली की बर्बादी से आमजन की जेब पर पड़ रहा भारी
सवाई माधोपुर। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन के उजाले में भी जलती नजर आ रही हैं। एक ओर सरकार बिजली बचाने और आमजन से बिजली का सदुपयोग करने की अपील करती है, वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार विभागों की लापरवाही के चलते दिन में भी स्ट्रीट लाइटें जल रही हैं।
ऐसे में सरकारी बिजली की खुलेआम बर्बादी हो रही है। सवाल यह उठता है कि जब दिन में सूरज की पर्याप्त रोशनी मौजूद है तो स्ट्रीट लाइटें जलाने की आखिर क्या जरूरत है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है?
आमजन का कहना है कि बिजली की इस तरह बर्बादी आखिरकार जनता की जेब पर ही भारी पड़ती है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस लापरवाही पर कब संज्ञान लेते हैं और दिन में जलने वाली स्ट्रीट लाइटों को बंद करवाते हैं।
#DM Sawai Madhopur #Nagar Parishad Sawai Madhopur #CMO Jaipur #krishi mantri doctor Kirodi Lal Meena
Sawai Madhopur, Sawai Madhopur | Nov 11, 2026