“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वार्ड क्रमांक-7 में वृहद पौधारोपण
नगर निगम एवं म.प्र.जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
=============================================================
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त श्री सी.पी. राय के निर्देशानुसार नगर निगम छिंदवाड़ा एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज “एक पेड़ मां के नाम” हरित अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक-7, प्रेरणा नगर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें परिषद से संबद्ध नवांकुर संस्था अनमोल सृजन एवं प्रेरणा नगर विकास प्रस्फुटन समिति, वार्ड क्रमांक-7 ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक यंत्री श्री विवेक चौहान उपस्थित थे। साथ ही वार्ड क्रमांक-7 की पार्षद एवं सभापति श्रीमती नमिता मनोज सक्सेना, श्रीमती वर्षा विश्वकर्मा, स्वच्छता चैंपियन डॉ.मीरा पराड़कर, श्री शैलेंद्र उइके, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री ललित साहू सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।
पौधारोपण कार्यक्रम मॉडल फ्यूचर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आयशा लोधी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में टी-वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने पौधे रोपित कर उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। इस अवसर पर टी-वर्ल्ड स्कूल के प्राचार्य मोहम्मद इस्माइल कुरैशी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में समाजसेवी श्री सिंधु भला, श्री सरफराज, श्री आमीन, श्री कलीम सहित अन्य नागरिकों ने भी सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी आवश्यक है।
इस दौरान वार्ड में अधिक से अधिक हरियाली विकसित करने और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर निगम, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, नवांकुर संस्था, विकास प्रस्फुटन समिति, जनप्रतिनिधियों एवं विद्यार्थियों की सामूहिक सहभागिता ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत किया।