ग्राम पिपरिया भानु में माटी गणेश-सिद्ध गणेश कार्यशाला सम्पन्न
महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग, मिट्टी की गणेश प्रतिमा के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
=======================================================
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा अनुसार माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान के तहत जन अभियान परिषद के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आज विकासखंड अमरवाड़ा के ग्राम पिपरिया भानु में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक अमरवाड़ा सुश्री वंदना राकेशिया के मार्गदर्शन में तथा उग्र प्रभा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री नीलेश डेहरिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
कार्यशाला में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान श्रीमती कामना कुसुम अहरवार द्वारा मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमा तैयार की गई। मिट्टी की गणेश प्रतिमा स्थापित करने के माध्यम से प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यशाला में उग्र प्रभा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री नीलेश डेहरिया, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिपरिया भानु के अध्यक्ष श्री घनश्याम उइके, अतिथि शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित श्री दूजलाल उइके, अफरोजा, श्री सुनील, श्री अनिल एवं श्री विजय अहरवार सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे। आयोजकों ने बताया कि माटी गणेश निर्माण का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा प्राकृतिक सामग्री से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। कार्यशाला में 'माटी गणेश' के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।