जबलपुर में बरगी बांध के 9 गेट खोले गए, नर्मदा घाटों पर अलर्ट जारी; जलस्तर 4 फीट तक बढ़ने की आशंका
जबलपुर। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश के कारण बरगी बांध (रानी अवंती बाई लोधी सागर परियोजना) का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने बांध के कुल 21 में से 9 गेट खोल दिए हैं। पानी छोड़े जाने के बाद नर्मदा नदी के तटीय इलाकों और घाटों पर जलस्तर 3 से 4 फीट तक बढ़ने का अनुमान जताया गया है।
जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए तिलवाराघाट, ग्वारीघाट, भेड़ाघाट और जिलहरी घाट सहित नर्मदा के सभी प्रमुख घाटों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्थिति पर नजर रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों को तैनात किया गया है।
प्रशासन ने तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आम जनता और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे नर्मदा नदी के घाटों, पानी के बहाव वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों से सु�