दमोह: नीट पेपर लीक, लाठीचार्ज और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने रात में कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया
Damoh, Damoh | Jul 22, 2026 दमोह में मंगलवार रात जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट परिसर में छात्रों की मांगों और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने आक्रोश व्यक्त कर विरोध जताया।