अमरिया: जहानाबाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला, सिर पर बंका से वार करने का आरोप
जहानाबाद क्षेत्र में जमीन की रंजिश में युवक की बेरहमी से पिटाई, सिर पर बंका से हमला करने का आरोप! सरौरी गांव में राजपाल ने आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, 21 अक्टूबर की शाम आरोपियों ने रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा और सिर पर बंका से हमला कर घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की धमकी भी दी गई।