कसरावद: थाने के सामने सड़क पर विद्युत तार गिरा, पुलिस ने मोर्चा संभाला, बड़ा हादसा टला
थाना परिसर के ठीक सामने मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब घरेलू विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि तार गिरने के दौरान कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। तार सड़क पर गिरने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल बैरिकेडिंग कर रास्ते को सुरक्षित किया। मंगलवार दोप 2 बजे के अनुसार