पीरो: पीरो में राशन वितरण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है
Piro, Bhojpur | Sep 10, 2026 शहीद भवन में अनुमंडल क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानदारों की बैठक में एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने साफ निर्देश दिया—लाभुकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन देना होगा। राशन की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब बताया गया की एसडीओ ने दुकानदारों को लाभुकों के साथ अच्छा व्यवहार करने कहा गया है।