शुक्रवार को द्वारपहड़ी थाना के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सह परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नए थाना भवन के शुरू होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। आम लोगों को पुलिस सेवाएं अब अधिक सुगमता और तत्परता से मिल सकेंगी।
मंत्री ने लोगों से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जमुई डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
#द्वारपहड़ी #द्वारपहड़ी_थाना #थाना_भवन #दामोदर_रावत #जमुई #Jamui #जमुई_न्यूज़ #कानून_व्यवस्था #सुरक्षा #पुलिस #BiharNews #JamuiNews #परिवर्तनबिहारन्यूज़
Jamui, Jamui | Sep 4, 2026