मुरला गणेश रोड पर महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, CCTV फुटेज से खुलासा; एक आरोपी गिरफ्तार
डूंगरपुर शहर के मुरला गणेश रोड पर किराना दुकान में बैठी महिला के गले से सोने की चेन छीनने के मामले का कोतवाली थाना पुलिस ने खुलासा किया है। वारदात 10 सितंबर 2026 को हुई थी। दो युवक बिना नंबर की बाइक पर दुकान पहुंचे और सुपारी लेने के बहाने महिला के गले से चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पूंजपुर निवासी सुनील उर्फ लक्की उर्फ लखन मीणा (25) को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई। मामले में शामिल दूसरा आरोपी चोरी के एक अन्य प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में है।
#DungarpurPolice #ChainSnatching #PoliceAction #KotwaliPolice #CrimeNews RajasthanPolice