उदयपुर में कार से खतरनाक स्टंटबाजी करना पड़ा भारी, पुलिस ने गुजरात से 3 युवकों को पकड़ा
उदयपुर। शहर की सड़कों पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी करने वाले तीन युवकों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। 11 नवंबर को स्टंटबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुखेर थाना पुलिस हरकत में आई। तकनीकी जांच के जरिए कार और युवकों की पहचान कर पुलिस टीम ने गुजरात में दबिश देकर तीनों को डिटेन किया। इसके बाद उन्हें उदयपुर लाया गया। पुलिस ने संबंधित वाहन और युवकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत सख्त कार्रवाई की। एसपी डॉ. अमृता दुहन ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़कों पर स्टंटबाजी से बचने की अपील की।
#Udaipur #UdaipurPolice #StuntDriving #TrafficRules #RoadSafety PoliceAction ViralVideo SukherPolice RajasthanPolice AmritaDuhan UdaipurNews RajasthanNews Cut2CutLive