सतना में भी बारिश का कहर: नागौद से मझगवां तक जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त
सतना। चित्रकूट में आई भीषण बाढ़ के साथ सतना जिले के कई हिस्से भी लगातार बारिश और जलभराव की चपेट में रहे। नागौद, बिरसिंहपुर, जसो, बरौंधा, कोठी और मझगवां में निचले इलाकों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ। नागौद थाना परिसर में पानी घुस गया, जबकि बिरसिंहपुर के कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कोठी क्षेत्र के गुलुवा गांव में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर दो भैंसों की मौत हो गई और दो घायल हुईं। मझगवां के पिंडरा में तेज बहाव से सड़क धंस गई और सीमेंट से लदा ट्रक कई फीट नीचे जा धंसा। जिले के कई ग्रामीण इलाकों में घरों, दुकानों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों को अपनी गृहस्थी और सामान बचाने के लिए जूझना पड़ा।
प्रशासन और बचाव दलों ने प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बाढ़ का पानी उतरने के साथ अब नुकसा�